नई दिल्ली: बॉलीवुड में फैशन की बात होती है तो सबसे पहले हमारे दिमाग में सोनम कपूर का नाम आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं 90 के दशक में सबसे ज्यादा फैशनेबल कोई एक्ट्रेस थी तो वो करिश्मा कपूर थीं। करिश्मा के ड्रेस उस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में रहते थे। आज भी उनके ड्रेस आप देखेंगे तो लगेगा ये सारे ड्रेस तो आज भी लोग पहनते हैं और पहन सकते हैं। आज करिश्मा कपूर का जन्मदिन है, वो 44 साल की हो गई हैं।
करिश्मा के जन्मदिन के मौके पर हम आपको 90 के दौर में ले चलते हैं, और दिखाते हैं कि करिश्मा के कौन-कौन से ड्रेस आप आज भी कॉपी कर सकती हैं। ऊपर जो तस्वीर दिख रही है उसमें सबसे पहले नीले रंग के क्रॉप टॉप और शॉर्ट स्कर्ट में करिश्मा बेहद हॉट लग रही हैं, आप भी ऐसी ड्रेस अपनी कलेक्श में रख सकती हैं।
उसी तस्वीर में बीच में स्ट्राइप्स क्रॉप टॉप और स्कर्ट भी आजकल फैशन में हैं जिसे आप दोहरा सकती हैं। तीसरे नंबर पर ब्लू वेल्वेट ड्रेस में करिश्मा बेहद सुंदर दिख रही हैं।
Happy Birthday Karishma Kapoor
ऊपर तस्वीर में दिख रहे मेटालिक ड्रेस भी आजकल चलन में हैं। आप इस तरह के ड्रेस भी अपने कलेक्शन में जोड़ सकती हैं।
Happy Birthday Karishma Kapoor