नई दिल्ली: धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज 50 साल की हो गई हैं। माधुरी दीक्षित आज जिस मुकाम पर हैं उनके जमाने की बाकी एक्ट्रेस उनसे कहीं पीछे हैं। चाहे पुरानी पीढ़ी हो या नई पीढ़ी माधुरी के डांस, उनकी एक्टिंग और उनकी स्माइल का हर कोई दीवाना है। एक दौर था जब माधुरी को हीरो से भी ज्यादा पैसे मिलते थे। 80 और 90 के दशक में माधुरी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार थीं। माधुरी ने ‘तेजाब’, ‘राम लखन’, ‘दिल’, ‘खलनायक’, ‘बेटा’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘देवदास’ और ‘दिल तो पागल है’ जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है।माधुरी दीक्षित का स्टारडम ही था कि साल 1994 में आई माधुरी दीक्षित और सलमान खान की फिल्म हम आपके हैं कौन के लिए माधुरी दीक्षित ने उस वक्त ढाई करोड़ से ज्यादा फीस ली थी। माधुरी ने 27 करोड़ 53 लाख 57 हजार 29 रुपये फीस ली थी जो फिल्म के हीरो सलमान खान से भी ज्यादा थी।खबर इंडिया टीवी की तरफ से माधुरी दीक्षित को उनके 50वें जन्मदिन की शुभकामनाएं।