अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा छह साल बाद अपने परिजनों और दोस्तों के साथ मुंबई में अपना जन्मदिन मनाने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
happy birthday malaika arora
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा छह साल बाद अपने परिजनों और दोस्तों के साथ मुंबई में अपना जन्मदिन मनाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। बॉलीवुड डीवा बुधवार को 44 साल की हो रही हैं। छह साल बाद मलाइका अपने जन्मदिन के मौके पर मुंबई में ही हैं। कभी-कभी वह अपना जन्मदिन विदेशों में छुट्टियां बिताते वक्त अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाती हैं और कभी काम पर जाती हैं।
मलाइका ने कहा, "छह-सात सालों में यह पहली बार है, जब मैं यहां शहर में हूं, इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं यहीं अपने दोस्तों और परिजनों के साथ जन्मदिन मनाऊंगी।"
इस वर्ष मलाइका ने शहर में ही रूकने और अपने खास दिन को परिजनों और बॉलीवुड के अपने दोस्तों के साथ मनाने का फैसला किया। वह मंगलवार रात को पांच सितारा होटल में पार्टी दे रही हैं।