A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Phirr Bhag Jayegi के 3 मज़ेदार टीज़र रिलीज़, कल आएगा ट्रेलर, अभी देखिए

Happy Phirr Bhag Jayegi के 3 मज़ेदार टीज़र रिलीज़, कल आएगा ट्रेलर, अभी देखिए

Happy Phirr Bhag Jayegi  फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा दूसरी हैप्पी के रोल में नजर आएंगी। पिछली बार तो हैप्पी बनी डायना पेंटी पाकिस्तान भाग गई थीं, देखना दिलचस्प होगा इस बार कौन सी हैप्पी कहां भागती है।

Happy Phirr Kyun Bhagi/Happy Phirr Bhag Jayegi- India TV Hindi
Happy Phirr Kyun Bhagi/Happy Phirr Bhag Jayegi

 मुंबई: 

2 साल पहले डायना पेंटी, अभय देओल, जिमी शेरगिल और अली फजल की फिल्म आई थी ‘हैप्पी भाग जाएगी’। लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आई थी, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था। अब इस फिल्म का सीक्वल का रिलीज हो रहा है। इस बार फिल्म में दो-दो हैप्पी हैं।

फिल्म के 3 टीजर सामने आ चुके हैं, और कल फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ जाएगा। पहले टीजर में हैप्पी यानी डायना पेंटी से दूधवाला पैसे लेने आया, उसे खबर लगी है कि हैप्पी भागने वाली है। हैप्पी कहती है- मैं तो यहीं हूं तो कौन भाग गया।

देखिए पहला टीजर...

दूसरे टीजर में जिमी शेरगिल दूल्हा बने नजर आ रहे हैं। उन्हें आकर कोई खबर देता है कि हैप्पी फिर भाग गई। वो कहते हैं इस बार तो मैं हैप्पी से शादी भी नहीं कर रहा हूं फिर वो क्यों भागी।

देखिए दूसरा टीजर...

तीसरे टीजर में पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी बने पीयूष मिश्रा के पास फोन आता है और उन्हें खबर मिलती है कि हैप्पी भाग गई। लेकिन उससे पहले उनके साथ क्या होता है, जरा गौर करिए।

देखिए तीसरा टीजर...

बताया जा रहा है कि फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा दूसरी हैप्पी के रोल में नजर आएंगी। पिछली बार तो हैप्पी बनी डायना पेंटी पाकिस्तान भाग गई थीं, देखना दिलचस्प होगा इस बार कौन सी हैप्पी कहां भागती है। सोनाक्षी के अलावा इस फिल्म में जस्सी गिल की भी एंट्री हुई है। इनके अलावा फिल्म में अली फजल, जिमी शेरगिल, पीयूष मिश्रा भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

पिछली फिल्म डायरेक्ट करने वाले मुदस्सर अजीज इस बार भी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म 24 अगस्त को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News