1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गीता बसरा ने दिया बेटे को जन्म, दूसरी बार पिता बने हरभजन सिंह

गीता बसरा ने दिया बेटे को जन्म, दूसरी बार पिता बने हरभजन सिंह

हरभजन सिंह और गीता बसरा पहले से एक बेटी के पैरेंट्स हैं, जिसका नाम हिनाया है।

harbhajan singh and geeta basra Blessed with a Baby boy latest hindi news- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: GEETABASRA गीता बसरा ने दिया बेटे को जन्म, दूसरी बार पिता बने हरभजन सिंह 

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी वाइफ और एक्ट्रेस गीता बसरा ने बेटे को जन्म दिया है। हरभजन ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की। उन्होंने ये भी बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ है। 

हरभजन सिंह और गीता बसरा पहले से एक बेटी के पैरेंट्स हैं, जिसका नाम हिनाया है। गीता ने साल 2016 में हिनाया को जन्म दिया था। हरभजन सिंह ने जो फोटो शेयर की है, उस पर लिखा है- "थामने के लिए हमारे पास एक नन्हा नया छोटा हाथ, उसका प्यार भव्य है। सोने की तरह कीमती है। एक अद्भुत उपहार, इतना खास और स्वीट। हमारे दिल भरे हुए हैं। हमारा जीवन पूरा हो गया है।" 

PICS | पति हरभजन सिंह के साथ क्लीनिक के बाहर स्पॉट की गईं गीता बसरा, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

आगे लिखा है- "एक स्वस्थ बेटे का आशीर्वाद देने के लिए हम सर्वशक्तिमान को धन्यवाद देते हैं। गीता और बेबी दोनों ठीक हैं। प्यार और सपोर्ट के लिए आप सभी का धन्यवाद।" गीता और हरभजन की सादी पंजाब में साल 2015 में हुई थी। 

बता दें कि गीता 'द ट्रेन', 'मिस्टर जो कार्वाल्हो' जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उन्होंने साल 2006 में इमरान हाशमी की मूवी 'दिल दिया है' से बॉलीवुड में एक्टिंग की शुरुआत की थी।

 

Latest Bollywood News