1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हरभजन सिंह ने बर्थडे वाले दिन वाइफ गीता का किया ये हाल, फोटो वायरल

हरभजन सिंह ने बर्थडे वाले दिन वाइफ गीता का किया ये हाल, फोटो वायरल

गीता और हरभजन की एक बेटी भी है।

हरभजन सिंह, गीता बसरा- India TV Hindi
हरभजन सिंह, गीता बसरा

नई दिल्ली: हाल ही में क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा ने अपना जन्मदिन मनाया। गीता का ये जन्मदिन काफी खास रहा। भज्जी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बर्थडे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरें देखकर आप कहेंगे वाह क्या बात है।

भज्जी ने तीन तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में हरभजन और उनकी वाइफ गीता बसरा नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में बर्थडे केक है, लेकिन जो सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली तस्वीर है वो तीसरे नंबर पर है। इस तस्वीर में गीता के पूरे चेहरे पर केक लगा हुआ है। जाहिर सी बात है पति हरभजन ने ही उनका ये हाल बनाया है। तस्वीरों के साथ हरभजन ने लिखा है- हैप्पी बर्थडे वाइफ, खुश रहो, तंदरुस्त रहो और हंसते रहो, और कोई शिकायत हो हमसे कहो, सारी खुशियां तुम्हारों पैरों में लाकर रख दूंगा। हमेशा प्यार करूंगा।

लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद हरभजन सिंह ने गीता बसरा से शादी की थी। दोनों का रोमांस काफी वक्त तक चर्चा में रहा। एक इवेंट में तो शाहरुख खान ने भी हरभजन से मजाक मजाक में पूछ लिया था- भज्जी, आपका घर कब ‘बसरा’ है?

शादी के बाद गीता और हरभजन काफी खुश हैं, उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है।

Latest Bollywood News