A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: हरभजन सिंह-गीता बसरा ने शादी करने के बाद कहा शुक्रिया

VIDEO: हरभजन सिंह-गीता बसरा ने शादी करने के बाद कहा शुक्रिया

नई दिल्ली:- टीम इंडिया के टर्बनेटर की आज से नई जिंदगी शुरू हो गई है। हरभजन सिंह ने जालंधर में बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा के साथ पूरे परिवार की मौजूदगी में शादी रचा ली है।

VIDEO: हरभजन सिंह-गीता...- India TV Hindi
VIDEO: हरभजन सिंह-गीता बसरा ने शादी करने के बाद कहा शुक्रिया

नई दिल्ली:- टीम इंडिया के टर्बनेटर की आज से नई जिंदगी शुरू हो गई है। हरभजन सिंह ने जालंधर में बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा के साथ पूरे परिवार की मौजूदगी में शादी रचा ली है। हरभजन सिंह की शादी में देश-विदेश से बड़ी तादाद में दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ था। शादी के बाद हरभजन काफी रिलैक्स नज़र आ रहे थे।

अपनी पत्नी गीता को लेकर हरभजन सिंह मीडिया के सामने आए और सबका शुक्रिया अदा किया। भज्जी की शादी में सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे। सचिन लाल रंग के कुर्ते पायजामे में गुरुद्वारे में पहुंचे थे। हरभजन सिंह शादी में 3 करोड़ की रोल्स राइस कार से पहुंचे। जबकि शादी के बाद भज्जी, गीता को लाल रंग की मर्सिडीज़ कार में बिठाकर ले गए।

इसे भी पढ़े:- 10 तस्वीरों में देखिए हरभजन सिंह-गीता बसरा की कैसे हुई शादी

शादी में गीता बसरा सेलेब्रिटी डिजाइनर अर्चना कोच्चर का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना हुए नजर आईं। वहीं हरभजन सिंह ने सफेद रंग की शेरवानी और लाल रंग की पगड़ी पहनी हुई थी। दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही थी।

आज रात ही जालंधर के क्लब कबाना में इनकी शादी की खुशी में एक जबर्दस्त पार्टी भी रखी गई है। और इसी 5 स्टार होटल में शादी में आए मेहमानो के लिए 200 कमरे बुक किए गए हैं।

खबरों के अनुसार पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, क्रिकेटर विराट कोहली और इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी का परिवार शामिल होगा।

इसके बाद 1 नवंबर को दिल्ली के छत्तरपुर फार्म्स में एस नए नवेले जोड़े के लिए एक शानदार रिसेप्शन भी रखा गया है।

देखिए शादी का एक्सक्लूसिव वीडियो-

अगली स्लाइड में देखिए भज्जी और गीता की शादी की तस्वीरें:-

Latest Bollywood News