A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हरमन बावेजा, साशा रामचंदानी संग रचाने वाले हैं शादी, राज कुंद्रा ने शेयर की कॉकटेल पार्टी की तस्वीरें

हरमन बावेजा, साशा रामचंदानी संग रचाने वाले हैं शादी, राज कुंद्रा ने शेयर की कॉकटेल पार्टी की तस्वीरें

हरमन बावेजा शादी कर रहे हैं। उनकी हालिया कॉकटेल पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आए हैं।

Harman Baweja, Sasha Ramchandani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ROWENA BAWEJA Harman Baweja is getting married to Sasha Ramchandani

चंद बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता हरमन बावेजा, साशा रामचंदानी संग शादी कर रहे हैं। उनकी हालिया कॉकटेल पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आए हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने पार्टी से कई तस्वीरें और एक वीडियो को शेयर किया है। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर, राज ने एक ग्रुप फोटो पोस्ट की जिसमें एक दाढ़ी में हरमन अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में बी-टाउन से कई चेहरे जैसे कि आमिर अली और आशीष चौधरी भी इस तस्वीर में शामिल हैं, एक वीडियो में हरमन को डांस करते हुए देखा गया है।

यहां देखें पोस्ट

हरमन निर्देशक-निर्माता हैरी बावेजा के बेटे हैं। उन्होंने 2008 में 'लव स्टोरी 2050' से अपने अभिनय की शुरुआत की, जिसे उनके पिता ने निर्देशित किया था। प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर काम करने में विफल रही। हरमन ने प्रियंका के साथ 'विक्ट्री', 'ढिश्क्यांव' और आशुतोष गोवारिकर की 'व्हाट्स योर राशी' में भी काम किया।

हरमन और साशा रामचंदानी ने दिसंबर 2020 में चंडीगढ़ में सगाई की थी। यह खबर सबसे पहले हरमन की बहन रोवेना ने साझा की, उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "आप दोनों को बधाई !!" परिवार में आपका स्वागत है साशा! जश्न शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।"

 

 

Latest Bollywood News