1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सपना चौधरी के गानों पर थिरकें क्रिस गेल, वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

सपना चौधरी के गानों पर थिरकें क्रिस गेल, वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

क्रिस गेल अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इस बार भी उन्होंने बिल्कुल सपना के गानों पर ऐसे हरियाणवी ठुमके लगाए हैं कि आप भी देखते रह जाएंगे। यहां देखिए वीडियो...

सपना चौधरी- India TV Hindi
सपना चौधरी

नई दिल्ली: आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से चौके छक्के लगाने वाले क्रिस गेल का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गेल सपना चौधरी के गानों पर ठुमके लगाते दिख रहे हैं।

क्रिस गेल अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इस बार भी उन्होंने बिल्कुल सपना के गानों पर ऐसे हरियाणवी ठुमके लगाए हैं कि आप भी देखते रह जाएंगे। यहां देखिए वीडियो...

क्रिस गेल सपना के गानों पर ही डांस कर रहे हैं या फिर उनके डांस पर ये गाना डालकर एडिट किया गया है, ये तो नहीं पता चल रहा है, लेकिन जिस तरह के एक्सप्रेशन और डांस उन्होंने दिखाया है वो लोगों को एंटरटेन जरूर कर रहा है।

Latest Bollywood News