मुंबई: आने वाली फिल्म 'दिल धड़कने दो' (डीडीडी) की टीम रविवार को कोलकाता के इडेन गार्डन्स स्टेडियम में पहुंचकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2015 के फाइनल मैच में अपनी पसंदीदा टीम का हौसला बढ़ाएंगी । मैच के दौरान फरहान अख्तर, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा और शेफाली शाह जैसी फिल्मी हस्तियां इडेन गार्डेन में मौजूद रहेंगी।
फिल्म निर्माता जोया अख्तर और निर्माता रितेश सिधवानी भी चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला दिलचस्प मुकाबला देखने के लिए उपस्थित रहेंगे।
रविवार से डीडीडी का प्रचार शुरू करने के साथ निर्माताओं ने प्रचार के सबसे पहले शहर के तौर पर कोलकाता का चयन किया।
एक बयान में बताया गया कि निर्माताओं ने पहले प्रचार के लिए कोलकाता को चुना, ताकि प्रचार के साथ मैच भी देख सकें।
यहां तक कि कलाकारों ने अपनी पसंद की टीमों का चयन भी कर लिया है। ये मैच के दौरान अपनी-अपनी टीमों का समर्थन करेंगे।
फिल्म के प्रवक्ता ने बताया, "पूरी टीम मैच देखने के लिए रोमांचित है। उन्होंने पहले मुंबई और चेन्नई के बीच पहले ही अपने पक्ष चुन लिए हैं।"
'दिल धड़कने दो' एक पंजाबी परिवार की कहानी है। इसमें प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी। हालांकि प्रियंका मैच देखने में शामिल नहीं हो पाएंगी।
Latest Bollywood News