1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हेमा मालिनी की दीपिका को सगाई की बधाई से फैन क्यों हुए कन्फ्यूज़

हेमा मालिनी की दीपिका को सगाई की बधाई से फैन क्यों हुए कन्फ्यूज़

हेमा मालिनी ने आज सुबह ही अपने ट्विटर हैंडल पर दीपिका को सगाई की बधाई दी। उन्होंने ट्विट किया, दीपिका, तुम्हारी सगाई की तुम्हें बधाई।

deep- India TV Hindi
deep

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी ने आज सुबह ही अपने ट्विटर हैंडल पर दीपिका को सगाई की बधाई दी। उन्होंने ट्विट किया, "दीपिका, तुम्हारी सगाई की तुम्हें बधाई। भगवान से तुम दोनों के अच्छे भविष्य और खुशियों के लिए दुआ करती हूं।" उनके इस ट्विट के बाद पूरे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई सभी काफी हैरानी में आ गए। दीपिका के फैंस में इस ट्विट से कंफ्यूजन होने लगी। हेमा मालिनी के बाद सभी ने सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण को बधाई देना शुरु कर दिया। कुछ लोगों को तो इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ और कुछ लोगों ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई दीं। लेकिन दीपिका पादुकोण सगाई करें और किसी को कानों कान खबर ही न लगे ऐसा तो हो ही नहीं सकता।

deep

इसे भी पढ़े:- सलमान के साथ फिल्म करने से पहले दीपिका ने रखी ऐसी शर्त

दरअसल हेमा ने अपने ट्विट कर अपनी एक फॉलोअर दीपिका को उनकी सगाई के लिए बधाई दी थी। इसके बाद जब हेमा को लगा कि उनके इस ट्विट से लोगों में लगतफहमी हो गई तो उन्होंने एक और ट्विट किया जिसमें उन्होंने इस बात को स्पष्ट किया कि उन्होंने दीपिका पादुकोण को बधाई नहीं दी थी। हेमा ट्विठ में लिखा, "नहीं नहीं! यह वह दीपिका है जो मुझे ट्विटर पर फॉलो करती हैं। दीपिका पादुकोण नहीं।"

deep

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'xxx' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म से हॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। हाल ही में वह पेरिस रणवीर सिंह से मिलने भी पहुंची थी। रणवीर वहां अपनी आगामी फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग के लिए गए हैं। इस फिल्म में वह वाणी कपूर के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News