Happy Birthday Hema Malini: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी 16 अक्टूबर को 71 साल की हो रही हैं। हेमा मालिनी आज भी बेहद खूबसूरत हैं और अपने अभिनय से लोगों के दिलों में राज करती हैं, लेकिन आज हम आपको ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के बारे में एक ऐसी दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं जिससे शायद आप अंजान हों। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से शादी की ये तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि हेमा मालिनी पहले धर्मेंद्र नहीं जितेंद्र से शादी करना चाहती थीं। जितेंद्र ने तो हेमा के लिए अपनी मंगेतर शोभा कपूर से रिश्ता ही तोड़ लिया था।
एक्टर जितेंद्र कपूर ने शोभा कपूर से शादी की है, दोनों ने लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी की है, लेकिन जितेंद्र एक बार हेमा मालिनी की वजह से शोभा कपूर से रिश्ता तोड़ने वाले थे। शोभा से जितेंद्र की मंगनी भी हो चुकी थी लेकिन उनका दिल बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी पर आ गया, हेमा भी जितेंद्र को पसंद करती थीं। जब शोभा को ये बात पता चली तो वो गुस्से से पागल हो गईं।
यह उस वक्त की बात है जब जितेंद्र और हेमा साथ में फिल्म ‘दुल्हन’ की शूटिंग कर रहे थे। शोभा को इस बात की भनक लग गई और उन्होंने धर्मेंद्र को ये जिम्मा दिया कि वो हेमा को समझाए। इसके बाद धर्मेंद्र गुस्से में हेमा मालिनी के घर पहुंच गए। हेमा और जितेंद्र की शादी तो नहीं हुई लेकिन धर्मेंद्र और हेमा एक दूसरे को पसंद करने लगे। पहले से शादीशुदा और चार बच्चों के पिता धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाया, जिससे वो दो शादी कर सकें।