A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: जब सलमान और जैकी चैन ने बताया, "हिन्दी चीनी भाई भाई"

VIDEO: जब सलमान और जैकी चैन ने बताया, "हिन्दी चीनी भाई भाई"

जैकी चैन इन दिनों अपनी आगामी हिन्दी-चीनी फिल्म 'कुंग फू योगा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय एक्शन अभिनेता जैकी चैन इन दिनों अपनी आगामी हिन्दी-चीनी फिल्म 'कुंग फू योगा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। जैकी चैन हाल ही में अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए मुंबई पहुंचे थे। यहां उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान से भी मुलाकात की।

इसे भी पढ़े:-

सलमान से मिलने के बाद वह अपनी फिल्म से पहले भाईचारे का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। दरअसल हाल ही में सलमान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह चैकी चैन और सोनू सूद के साथ 'हिंदी-चीनी भाई भाई' कहते हुए नजर आ रहे हैं। 'कुंग फू योगा' भारत और चीन के बीच तीन फिल्में बनाने के करार का हिस्सा है।

इस फिल्म को दुबई, आइसलैंड, बीजिंग और भारत की खूबसूरत लोकेशन्स में शूट किया गया है। 'बजरंगी भाईजान' ने जैकी चैन से उनके 'छेदी सिंह' सोनू सूद को इस फिल्म में लेने पर आभार भी व्यक्त किया। सोनू, सलमान खान अभिनीत 2010 में आई फिल्म 'दबंग' में छेदी सिंह की भूमिका में दिखाई दिए थे।

स्टेनली टोंग के निर्देशन में बनी फिल्म 'कुंग फू योगा' में दिशा पटानी और अमायरा दस्तूर भी अहम भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं। यह फिल्म 3 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News