शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' के किरदार को लेकर हो रही कॉन्ट्रोवर्सी पर इस वजह से जवाब नहीं दे रहे हैं।
Image Source : INSTAGRAMShahid kapoor
शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह(Kabir Singh) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है। कबीर सिंह 275 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बावजूद शाहिद कपूर के किरदार को लिए कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने कहा- मैंने कबीर सिंह के किरदार को लेकर हो रही कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर अभी तक कोई इंटरव्यू नहीं दिया है। क्योंकि उन्हें लगता है इससे सभी एग्रेसिव हो जाएंगे जो अच्छा नहीं होगा।
शाहिद ने कहा- जो लोग वीकेंड पर इस बारे में बात करते हैं वह सोचते हैं उनके पास 1 साल से ज्यादा फिल्म पर काम कर रहे लोगों से ज्यादा स्वामित्व की भावना है।
इसके साथ ही शाहिद ने कहा- मुझे इसे डिफेंड करने की जरूरत नहीं है क्योंकि मेरे फैन्स यह कर रहे है। शाहिद ने कहा उनके फैन्स उनके लिए हमेशा हैं। साथ ही उन्होंने कहा- कबीर सिंह के रिलीज होने के बाद उन्होंने फिल्म प्रमोट नहीं कि क्योंकि जो फिल्म देख रहा है वह खुद इसे प्रमोट कर रहा है।
आपको बता दें कबीर सिंह में शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी अहम भूमिका निभाती नजर आई हैं। यह तेलगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक है।