1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए ज्योतिष के हिसाब से कौन होगा बिग बॉस 11 का विनर?

जानिए ज्योतिष के हिसाब से कौन होगा बिग बॉस 11 का विनर?

बिग बॉस 11 का विनर हमें महज चंद घंटों में मिलने वाला है। कोई शिल्पा को विनर बता रहा है तो कुछ हिना को विनर मानते हैं।

Hina Shilpa- India TV Hindi
Image Source : PTI Hina Shilpa

नई दिल्ली:  बिग बॉस 11 का विनर हमें महज चंद घंटों में मिलने वाला है। कोई शिल्पा को विनर बता रहा है तो कुछ हिना को विनर मानते हैं। सोशल मीडिया पर जो माहौल है और ट्विटर पर जो ट्रेंड है उसके मुताबिक तो शिल्पा शिंदे ही शो जीत रही हैं लेकिन ज्योतिषियों का मत इससे अलग है। ज्योतिष तो हिना खान को शो का विनर मानते हैं, टैरोट कार्ड रीडर मोनिशा सिंह के अनुसार, हिना खान इस साल बिग बॉस जीतेंगी। मोनिशा के मुताबिक, वे इसकी हकदार हैं और अपनी जिंदगी में वह और भी ज्यादा सफलता, विकास और खुशियों के लिए तैयार हैं।

हिना के बाद जो बचता है वो हैं शिल्पा शिंदे। शिल्पा को ज्योतिष रनर अप बता रहे हैं। शिल्पा ने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। यहां तक की उन्हें टीवी से बैन कर दिया गया है। लेकिन बिग बॉस के बाद शिल्पा शिंदे की छवि सुधरी है, लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।

फिनाले में शिल्पा शिंदे, हिना खान, विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा पहुंचे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि शो कौन जीतता है?

Latest Bollywood News