मुंबई: हिना खान के चाहने वालों के लिए हमारे पास गुड न्यूज हैं। 7 साल तक अक्षरा सिंघानिया का किरदार निभाने वाली हिना के फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। हिना के प्रशंसक चाहते हैं वह जल्द से जल्द छोटे परदे पर वापसी कर लें।आजकल हिना खान खुद को फिट रखने में बिजी हैं। हाल में हिना ने जिम की तस्वीरें साझा की थीं। हिना की ये खास तैयारी एक बड़े शो के लिए है। जी हां, जल्द ही हिना अपने फैंस को खुशखबरी देने वाली हैं।