A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ड्रेस नहीं इस एक्ट्रेस के कमेंट से गहराया प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी का शक

ड्रेस नहीं इस एक्ट्रेस के कमेंट से गहराया प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी का शक

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019: कान्स के रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा के ब्लैक एंड मरूण ड्रेस का जलवा देख फैंस बेहद इंप्रेस हो गए लेकिन प्रियंका की इस खूबसूरत एंट्री ने सोशल मीडिया पर एक नया सवाल खड़ा कर दिया है।

<p>priyanka chopra</p>- India TV Hindi
priyanka chopra

नई दिल्ली: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019: कान्स के रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा के ब्लैक एंड मरूण ड्रेस का जलवा देख फैंस बेहद इंप्रेस हो गए लेकिन प्रियंका की इस खूबसूरत एंट्री ने सोशल मीडिया पर एक नया सवाल खड़ा कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक कलर का गाउन पहना था उसमें प्रियंका की बैली फैट दिखाई दे रही थी। उनके इस लुक के बाद प्रियंका की प्रेग्नेंसी को लेकर फिर से कयास लगने शुरु हो गए। लेकिन हॉलीवुड एक्ट्रेस ओक्टाविया स्पेंसर ने इस कयास को लेकर ऐसा बयान दिया जिसे जानकर आपको लगेगा कि प्रियंका चोपड़ा सच में प्रेग्नेंट हैं।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने जो गाउन पहना था उसमें उनका बैली फैट दिखाई दे रहा था। उनके इस लुक के बाद प्रियंका की प्रेग्नेंसी को लेकर फिर से कयास लगने शुरू हो गए। हालांकि, हॉलीवुड एक्ट्रेस का कमेंट इन अफवाहों को मजबूत बनाता दिख रहा है।

ओक्टाविया स्पेंसर

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की इंस्टाग्राम पोस्ट पर अमेरिकन एक्ट्रेस ओक्टाविया स्पेंसर ने लिखा- Stunning Mamacita. इंग्लिश में इसका मतलब होता है 'hot momma'। उनका कमेंट प्रियंका की प्रेग्नेंसी की खबरों को स्ट्रॉन्ग कर रहा है।

Latest Bollywood News