1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों उलझकर रह गई है रितिक-कंगना की कानूनी लड़ाई

आखिर क्यों उलझकर रह गई है रितिक-कंगना की कानूनी लड़ाई

रितिक रोशन और कंगना रनौत के बीच फसाद अब भी जारी है। अब खबर आई है कि कंगना के वकील ने रितिक रोशन द्वारा सौंपे गए ई मेल्स को संदर्भ से परे।

kangana- India TV Hindi
kangana

मुंबई: रितिक रोशन और कंगना रनौत के बीच फसाद अब भी जारी है। इस विवाद में हर दिन नया मोड़ देखने को मिल रहा है। अब खबर आई है कि कंगना के वकील ने रितिक रोशन द्वारा सौंपे गए ई मेल्स को संदर्भ से परे, अविश्वसनीय और असत्यापित कहा है, लेकिन रितिक के वकीलों ने इस पर प्रतिक्रिया करते हुए कंगना से सवाल उठाया है कि उनकी लड़ाई का मकसद क्या है। रितिक के वकीलों ने एक बयान में कहा, "हम जानते हैं कि हमारे मुवक्किल अपना नाम और प्रतिष्ठा बचाने के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन हम यह नहीं समझ पा रहे कि इस लड़ाई को लेकर दूसरे पक्ष (कंगना) का क्या उद्देश्य है। हमने पहले ही इस मामले में सभी सबूत दे दिए हैं। सच सामने आएगा।"

इसे भी पढ़े:- “कंगना से लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है”

अभिनेता के वकील ने कहा, "वे मामले को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यह झूठी बातें फैलाने का मामला है। यदि उन्होंने हमारे मुवक्किल रितिक रोशन के लिए 'सिली एक्स' नहीं कहा और अगर वह कहना चाहते हैं कि रितिक का उनके मुवक्किल से प्रेम संबंध नहीं था, तो हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं है। लेकिन वे बातों को गलत ढंग से रख रहे हैं और हम पूरे मामले को स्पष्ट करना चाहते हैं।"

कंगना के वकील रिजवान सिद्धीकी ने कहा, "संदर्भ से परे, अविश्वसनीय और असत्यापित ई मेल्स को मीडिया में फैला कर रितिक ने साबित किया है कि उन्हें न्याय प्रणाली पर भरोसा नहीं है और वह मेरे मुवक्किल का नाम खराब करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।"

अगली स्लाइड भी पढ़े:-

Latest Bollywood News