नई दिल्ली: रितिक रोशन और कंगना रनौत के बीच चल रहे विवाद में हर दिन नए खुलासे होते हुए नजर आ रहे हैं। कंगना काफी वक्त से इस बात को दावा कर रही हैं कि एक वक्त में रितिक उनके साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन रितिक इससे इंकार करते आ रहे हैं। हाल ही में इन दोनों की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें ये दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक नजर आ रहे थे। इसे देखने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि कंगना का दावा सही हो सकता है। लेकिन अब इसी तस्वीर का सच सामने आया है।इसे भी पढ़े:- लीक हुई रितिक-कंगना की निजी तस्वीर, क्या इनके संबंधों में है सच्चाईयह तस्वीर 2010 में अर्जुन कपूर के घर रखी गई एक पार्टी के दौरान ली गई थी। इस पार्टी में रितिक और कंगना के अलावा 40 बाकी मेहमान और रितिक की एक्स वाइफ सुजैन खान भी मौजूद थीं। यह तस्वीर 4 दिसंबर को क्लिक की गई थी।जिस समय यह तस्वीर ली गई होगी तब किसी ने नहीं सोचा होगी कि इसकी वजह से रितिक को ऐेसे हालात भी देखने होंगे।