1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐसा क्या हुआ जो कंगना और रितिक को भेजना पड़ा एक दूसरे को नोटिस

ऐसा क्या हुआ जो कंगना और रितिक को भेजना पड़ा एक दूसरे को नोटिस

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच कोल्ड वॉर तो काफी लंबे समय से चल रही है। लेकिन अब यह लड़ाई कानूनी रूप ले चुकी है।

hrithik- India TV Hindi
hrithik

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच कोल्ड वॉर तो काफी लंबे समय से चल रही है। लेकिन अब यह लड़ाई कानूनी रूप ले चुकी है। खबरों के अनुसार हाल ही में रितिक ने कंगना को एक लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस में कहा गया है वह उनकी छवि खराब कर रही हैं। इसलिए वह प्रेस कॉंन्फ्रेंस बुलाकर उनसे माफी मांगे। इसके कंगना ने भी उनके इस नोटिस को जवाब नोटिस से ही दिया है। कंगना ने नोटिस में रितिक पर उन्हें डराने और धमकाने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़े:- कंगना के बयान के बाद रितिक ने ये क्या कह दिया.....

यह पूरा विवाद तब शुरु हुआ जब कंगना से पूछा गया कि, ‘आशिकी 3′ में आप और रितिक थे और उनके कहे जाने पर आपको फिल्म से निकला गया? इसका जवाब देते हुए कंगना ने कहा, "ये सारी बातें मुझे पता हैं कहा से आ रही हैं, इस तरह की अफवाहों को अनदेखा करने में भी भलाई हैं। ये एक्स न इनको पता हैं कि किस तरह से अटेंशन को डाइवर्ट किया जाए। मेरे लिए वो चैप्टर अब खत्म हो चुका है और मुझे अब इसमें कोई इंटरेस्ट नहीं हैं|" इसके बाद रितिक ने उनका जवाब देते हुए ट्वीट किया था कि, "जितनी भी महिलाओं के साथ मीडिया में मेरा नाम जुड़ा, इससे ज्यादा चांसेस तो मेरा अफेयर पोप के साथ होने के थे।"

एक वक्त था जब इन दोनों के अफेयर्स की खबरें खूब मीडिया में छाई हुई थी। लेकिन इन्होंने कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलासा नहीं किया था। रितिक और कंगना फिल्म 'काइट्स' और 'कृष-3' में साथ अभिनय कर चुके हैं। इसी दौरान इनके रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में छाने लगी थीं।

Latest Bollywood News