A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शॉकिंग! फिर से शादी कर सकते हैं ऋतिक रोशन और सुजैन खान

शॉकिंग! फिर से शादी कर सकते हैं ऋतिक रोशन और सुजैन खान

ऋतिक ने अपनी पहली फिल्म ‘कहो न प्यार है’ की रिलीज के बाद सुजैन से साल 2000 में शादी कर ली थी। लेकिन 14 साल बाद साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया।

Hrithik Sussanne- India TV Hindi
Hrithik Sussanne

नई दिल्ली: हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी ब्यूटीफुल एक्स वाइफ सुजैन खान की शादी टूटने से अगर आप भी दुखी थे तो आपके लिए ये गुड न्यूज है, खबर है कि दोनों दोबारा शादी कर सकते हैं। साल 2014 में एक-दूसरे से कानूनन तलाक लेकर अलग हुए ऋतिक और सुजैन दोबारा शादी करने की सोच रहे हैं, ये खुलासा ऋतिक के एक करीबी ने किया है।

ऋतिक के करीबी ने मीडिया को बताया कि ‘ऋतिक और सुजैन एक-दूसरे की ताकत और कमजोरी को अच्छे से जानते हैं, एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। दोनों नहीं चाहते कि उनके अलग होने का असर उनके बच्चों पर पड़े। यही वजह से कि दोनों अक्सर अपने बच्चों (रिहान और रिदान) के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। ऋतिक-सुजैन के बीच प्यार अभी भी जिंदा है, और उन्हें लगता है कि वह अलग होकर पूरी जिंदगी नहीं बिता सकते हैं।‘

हालांकि, इस बारे में जब ऋतिक और सुजैन के परिवारवालों से बात की गई तो उन्होंने इस खबर को फेक बताया है। लेकिन जिस तरह ऋतिक के 44वें जन्मदिन पर सुजैन ने उन्हें बर्थडे विश किया उससे तो यही लगता है कि शायद हमें ये गुड न्यूज जल्द मिल सकती है। सुजैन ने इंस्‍टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘तुम हमेशा.. हमेशा मेरी जिंदगी की रोशनी बने रहोगे। जन्मदिन मुबारक। हमेशा मुस्कुराते रहो और अपनी रौशनी बिखेरते रहो।’

ऋतिक ने अपनी पहली फिल्म ‘कहो न प्यार है’ की रिलीज के बाद सुजैन से साल 2000 में शादी कर ली थी। लेकिन 14 साल बाद साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। 

Latest Bollywood News