A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक और टाइगर की फिल्म 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, सिर्फ भारत में कमाई पहुंची 300 करोड़ के पार

ऋतिक और टाइगर की फिल्म 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, सिर्फ भारत में कमाई पहुंची 300 करोड़ के पार

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'वार' ने भारत में 300 कोरड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

<p>ऋतिक और टाइगर की...- India TV Hindi
Image Source : ऋतिक और टाइगर की फिल्म 'वॉर'

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'वार' ने भारत में 300 कोरड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ इससे बेहद खुश और रोमांचित हैं और कहा कि इसे भारत को सबसे बड़ी ओरिजनल एक्शन फिल्म देने की उम्मीद के साथ बनाया गया था। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस एक्शन फिल्म का कुल कलेक्शन विशुद्ध रूप से अब 301.75 करोड़ रुपये (हिंदी : 287.90 करोड़ रुपये नेट, तमिल और तेलुगू : 13.85 करोड़ रुपये नेट) हो गया है।

सुपरस्टार सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' (2017) और 'सुल्तान' (2016) के बाद भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित 'वार' अब तीसरी फिल्म है।

सिद्धार्थ ने कहा, "दर्शकों से इस तरह का प्यार और प्रशंसा मिलना शानदार है। 'वार' भारत को इसकी सबसे बड़ी ओरिजनल एक्शन फिल्म बनाने की उम्मीद के साथ बनाया गया था और पूरी टीम बॉक्स ऑफिस पर मनचाहा परिणाम पाने को लेकर खुश है।" उन्होंने कहा, "यह हम सभी के लिए जश्न मनाने का पल है।"

Latest Bollywood News