A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बचपन से ही डांस के शौकीन थे ऋतिक रोशन, इस पुराने वीडियो में Big B की फिल्म के गाने पर थिरका रहे हैं कदम

बचपन से ही डांस के शौकीन थे ऋतिक रोशन, इस पुराने वीडियो में Big B की फिल्म के गाने पर थिरका रहे हैं कदम

ऋतिक इस साल 'सुपर 30' और 'वॉर' फिल्म में नज़र आएं। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की।

Hrithik Roshan- India TV Hindi
ऋतिक रोशन के बचपन का वीडियो हुआ वायरल

ऋतिक रोशन को उन एक्टर्स में शुमार किया जाता है, जो बेहतरीन डांस करते हैं। चाहे 'एक पल का जीना' हो या फिर 'घुंघरू टूट गए' और 'जय जय शिव शंकर'.. कई हिट गानों पर किए गए उनके डांस मूव्स आज भी फेमस हैं। ऋतिक का एक बहुत पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्टेज पर अमिताभ बच्चन की फिल्म के गाने पर थिरकते नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को देखकर फैंस कह रहे हैं कि ऋतिक को बचपन से ही डांस का शौक रहा है। इसका सबूत इस वीडियो में देखने को मिल रहा है।

Birthday: इस सवाल का शानदार जवाब देकर मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता सेन, देखें ये 25 साल पुराना वीडियो

बता दें कि ऋतिक इस साल 'सुपर 30' और 'वॉर' फिल्म में नज़र आएं। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। खबरों की मानें तो वो जल्द ही 'कृष 4' की शूटिंग शुरू करेंगे।

Latest Bollywood News

Related Video