'सुपर 30' 12 जुलाई को रिलीज हुई थी और फिल्म ने दो हफ्ते में ही 100 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।
Hrithik Roshan
मुंबई: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) लोगों को खूब पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई लगातार जारी है। मूवी ने रिलीज के दो हफ्ते में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 'सुपर 30' ने पहले हफ्ते 75.85 करोड़ का कलेक्शन किया और दूसरे हफ्ते 24.73 करोड़ कमाए।
तरण आदर्श के ट्विटर के मुताबिक, 'फिल्म ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 4.52 करोड़, शनिवार को 8.53 करोड़ और रविवार को 11.68 करोड़ कमाए। अब तक कुल 100.58 करोड़ का कलेक्शन हुआ है।'
'सुपर 30' मैथमेटिशियन आनंद कुमार की रियल लाइफ पर बेस्ड है। पटना में रहने वाले आनंद कुमार आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को IIT-JEE की फ्री कोचिंग देते हैं।
इस फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है और इसमें ऋतिक के अलावा मृणाल ठाकुर, पंकज त्रिपाठी, नंदिश सिंह, आदित्य श्रीवास्तव, वीरेंद्र सक्सेना और साधना सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई है। बता दें कि 'सुपर 30' 12 जुलाई 2019 को रिलीज हुई थी।