A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन ने नए साल में सीखा ड्रोन चलाना, शेयर किया वीडियो

ऋतिक रोशन ने नए साल में सीखा ड्रोन चलाना, शेयर किया वीडियो

ऋतिक ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो में दिख रहा है कि ऋतिक और उनके दोस्त घास पर लेटे हुए हैं और ऋतिक एक ड्रोन उड़ा रहे हैं। 

 ऋतिक रोशन , hrithik roshan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/HRITHIKROSHAN  ऋतिक रोशन 

 मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने 2021 की शुरुआत नए कौशल के साथ की है। उन्होंने ड्रोन उड़ाने की कला सीखी है। ऋतिक ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो में दिख रहा है कि ऋतिक और उनके दोस्त घास पर लेटे हुए हैं और ऋतिक एक ड्रोन उड़ा रहे हैं। ड्रोन में एक कैमरा भी लगा हुआ है।

ऋतिक ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 2021 में नए कौशल के साथ प्रवेश करते हुए। हैशटैग ड्रोन के साथ सेल्फी।

अक्षय कुमार जब मेंढक की वजह से नहीं चार्ज कर पाए अपना फोन

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन 2017 की सुपरहिट फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में सैफ अली खान के साथ दिखेंगे।

पहली बार बेटी जीवा के साथ विज्ञापन करते नजर आएंगे एम एस धोनी, तस्वीर वायरल

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News