1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन हैं पिता राकेश की कार्बन कॉपी, मां पिंकी ने शेयर की तस्वीर

ऋतिक रोशन हैं पिता राकेश की कार्बन कॉपी, मां पिंकी ने शेयर की तस्वीर

ऋतिक रोशन की मां पिंकी ने सोशल मीडिया पर पिता और बेटे की पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

hrithik roshan and rakesh roshan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/HRITHIKROSHAN ऋतिक रोशन और राकेश रोशन

ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और बीते कुछ दिनों से उनकी मां पिंकी भी कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। ऋतिक की मां पिंकी ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। जिसमें पहचानना मुश्किल है कि ऋतिक कौन है और राकेश रोशन कौन है।

राकेश रोशन और ऋतिक की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए पिंकी रोशन ने लिखा- ये दोनों तस्वीरें तब की हैं जब ऋतिक और राकेश 21 साल के थे। इस फोटो में दोनों एक ही पोज में हंसते हुए नजर आ रहे हैं। यह फोटो बहुत वायरल हो रही है।

हाल ही में ऋतिक रोशन एक ऑनलाइन ग्रेजुएशन समारोह में छात्रों के लिए स्वागत भाषण दिया था जिसे 2020 की क्लास के लिए यूट्यूब पर स्ट्रीम किया गया था। ऋतिक ने अपने भाषण की एक झलक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की है। इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "वर्ष 2020 बैच के मेरे प्यारे बच्चों, आप सभी को मेरा प्यार और आप सभी को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए बधाई। यूं ही चमकते रहिए। और हर बार जब भी आपको किसी सवाल के जवाब की तलाश हो तो आपका सफर हमेशा महान शिक्षकों से भरपूर हो।"

आपको बता दें ऋतिक रोशन को ऑस्कर एकेडमी का हिस्सा बनने का न्योता मला है।

Latest Bollywood News