A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तलाक के बाद भी इस वजह से ऋतिक रोशन और सुजैन खान में है दोस्ती का रिश्ता

तलाक के बाद भी इस वजह से ऋतिक रोशन और सुजैन खान में है दोस्ती का रिश्ता

ऋतिक रोशन ने बताया सुजैन खान से उनका ये रिश्ता क्या कहलाता है?

<p>ऋतिक रोशन और सुजैन...- India TV Hindi
ऋतिक रोशन और सुजैन खान 

मुंबई: ऋतिक रोशन और सुजैन खान को अलग हुए करीब 5 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी दोनों साथ नजर आते रहते हैं। बच्चों के साथ दोनों हॉलीडे पर जाते हैं। अक्सर कहा जाता है कि शायद दोनों फिर से साथ आ जाएंगे। लेकिन ऋतिक ने और सुजैन ने इन बातों का खंडन किया है। ऋतिक रोशन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुजैन से अपनी दोस्ती के बारे में टिप्पणी की है।

ऋतिक रोशन ने बात करते हुए कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं और सुजैन अलग होने के बाद भी साथ कैसे घूमते हैं, हमारी दोस्ती अभी भी कैसे है? इस बारे में मैं यही कहना चाहता हूं कि लोगों को ये समझना जरूरी है कि एक परिवार की तरह हम अब भी साथ हैं। 

ऋतिक ने यह भी कहा कि मुझे इस बात का दुख होता है जब लोग मेरे और सुजैन के रिश्ते को असामान्य मानते हैं, जबकि हमारे बच्चों की खुशी के लए ये आ्म बात होनी चाहिए। मैं पिता के तौर पर अपने बच्चों को बड़ा कर रहा हूं और सुजैन मां के तौर पर। बच्चों के ये पता होना चाहिए कि उनकी मां प्यारी और सम्मानित महिला है। उन्हें ये भी समझना जरूरी है कि दो लोग अलग हो सकते हैं लेकिन परिवार की तरह साथ रह सकते हैं।

सुजैन भी कह चुकी हैं कि ऋतिक अब उनके पति नहीं हैं लेकिन वो अच्छे दोस्त हैं। ऋतिक में मुझे मेरा सपोर्ट सिस्टम दिखता है। हमारा रिश्ता पवित्र है।

बता दें, हाल ही में ऋतिक रोशन फिल्म सुपर 30 में अभिनय करते नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहना मिली। यह फिल्म 8 राज्यों में टैक्स फ्री होने वाली पहली फिल्म भी बन चुकी है।

Also Read:

'लाल सिंह चड्ढा' के लिए आमिर खान कर रहे हैं 20 किलो वजन कम, ये डाइट प्लान कर रहे हैं फॉलो

सुहाना खान और शनाया कपूर की थ्रोबैक तस्वीर आई सामने, अनन्या पांडे ने किया ये क्यूट कमेंट

Latest Bollywood News

Related Video