ऋतिक रोशन और यामी गौतम की फिल्म 'काबिल' चीन में 5 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज की जानकारी ऋतिक रोशन ने ट्वीट करके दी है।
Image Source : TWITTERKaabil in china
ऋतिक रोशन(Hrithik Roshan) और यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म 'काबिल'(Kaabil) भारत में धूम मचाने के बाद अब चीन में धमाल मचाने के लिए तैयार है। 2017 में रिलीज हुई काबिल अब चीन में 5 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के चीन में रिलीज होने की जानकारी ऋतिक रोशन ने ट्वीट करके दी है।
ऋतिक रोशन ने काबिल के चाइनीज भाषा में पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- काबिल मेरे दिल के बहुत करीब है और इसके ज्यादा लोगों तक पहुंचने में बहुत खुशी होती है। काबिल चाइना में 5 जून 2019 को रिलीज होगी।
काबिल एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। यह एक रोमांटिक फिल्म है। फिल्म में ऋतिक रोशन और यामी गौतम अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। फिल्म में ऋतिक और यामी दोनों अंधे दिखाए गए हैं। जिसमें यामी की मौत हो जाती है और ऋतिक रोशन उसका बदला लेते हैं। काबिल 25 जनवरी 2017 रिलीज हुई थी।