1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रितिक ने पूजा को बताया अब तक की सबसे अच्छी सह-कलाकार

रितिक ने पूजा को बताया अब तक की सबसे अच्छी सह-कलाकार

रितिक रोशन और पूजा हेगड़े के अभिनय से सजी फिल्म ‘मोहनजो दाड़ो’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से पूजा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की है।

hrithik- India TV Hindi
hrithik

मुंबई: अभिनेता रितिक रोशन और पूजा हेगड़े के अभिनय से सजी फिल्म ‘मोहनजो दाड़ो’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से पूजा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की है। रितिक ने गुरुवार को कहा कि उनकी फिल्म 'मोहनजो दाड़ो' की अभिनेत्री पूजा हेगड़े उनकी अब तक की सबसे अच्छी सह-कलाकार हैं। रितिक ने एक कार्यक्रम में प्रशंसकों से कहा, "मुझे लगता है कि पूजा हेगड़े मेरी अब तक की सबसे अच्छी सह-कलाकार हैं। मैं इस फिल्म के लिए इससे अच्छी इंसान या इससे अधिक प्रतिभावान कलाकार के रूप में किसी अन्य को नहीं पा सकता था।"

इसे भी पढ़े:-

रितिक, कंगना रनौत, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, कैटरीना कैफ, प्रीति जिंटा, प्रियंका चोपड़ा और रानी मुखर्जी जैसी अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके हैं।

इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में करियर शुरू कर रहीं पूजा ने कहा, "फिल्म में ऐसे अभिनेता के साथ काम का मौका मिलने के लिए आभारी हूं। मुझे लगता है कि 'मोहनजोदड़ो' में उन्होंने अब तक का सबसे अच्छा काम किया है। मैंने फिल्म देखी है और उन्होंने बहुत बेहतरीन काम किया है। मुझे इसका हिस्सा बनने पर गर्व है।"

रितिक की 'मोहनजो दाड़ो' और अक्षय कुमार की 'रुस्तम' बॉक्स ऑफिस पर एक साथ 12 अगस्त को रिलीज हुई है।

Latest Bollywood News