A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रितिक रोशन एशिया के दूसरे सबसे सेक्सी पुरुष, खोया नंबर वन का तमगा

रितिक रोशन एशिया के दूसरे सबसे सेक्सी पुरुष, खोया नंबर वन का तमगा

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन को एशिया के सबसे सेक्सी पुरुष के नंबर वन पायदान को गंवाना पड़ा है अब वो नंबर दो पर खिसक गए हैं।

Hritik- India TV Hindi
Hritik

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन को एशिया के सबसे सेक्सी पुरुष के नंबर वन पायदान को गंवाना पड़ा है अब वो नंबर दो पर खिसक गए हैं। खबरों के मुताबिक पूर्व वन डायरेक्शन मेंबर जेन मलिक ने रितिक को पछाड़कर पहली पोजीशन हासिल कर ली है। हाल ही में एशिया के 50 सबसे सेक्सी पुरुषों की सूची जारी की गई है।
यूके के एक अखबार ईस्टर्न आई के पोल में पाकिस्तानी गायक अली जफर को भी तीसरे पायदान पर रखा गया है। आपको बता दें 22 साल के मलिक पिछले साल 9वीं पोजीशन पर थे, लेकिन वो पूरी दुनिया के लाखों वोट के जरिए सालाना होने वाले इस पोल के 12वें एडिशन में नंबर वन की पोजीशन पर आ गए हैं। इतना ही नहीं वो इस सूची में नंबर वन की कुर्सी हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष भी बन गए हैं।

मशहूर इंडियन टीवी स्टार बरुन सोब्ती और विवियन डेना ने भी टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। वहीं टॉप 10 में शामिल अन्य लोग हैं। फवाद खान (6), सलमान खान (7), शाहिद कपूर (8), शाहरुख खान (9) और गुरमीत चौधरी (10)। इस साल की सूची में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सेलेब्रिटी में 24 साल के युवा भारतीय टेलीविजन सितारे एवं कलाकार पार्थ सैमथन (11) हैं। साल 2015 की सूची में अगर बॉलीवुड के अन्य नामों की बात की जाए तो इसमें रनबीर कपूर, वरुण धवन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, राणा डुग्गुबतकी, इमरान हाशमी, कुशाल टंडन, गौतम रोडे, कुंवर अमर, रिथ्विक धंजानी, हर्षद अरोड़ा, शक्ति अरोड़ा, मोहित सहगल, शहीर शेख, शबीर अहलूवालिया, रवि दुबे और गौतम गुलाटी के नाम शामिल हैं।

Latest Bollywood News