1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एशिया के सेक्सियस्ट मैन ऑफ डिकेड की लिस्ट में टॉप पर हैं ऋतिक रोशन, जानिए पूरी लिस्ट

एशिया के सेक्सियस्ट मैन ऑफ डिकेड की लिस्ट में टॉप पर हैं ऋतिक रोशन, जानिए पूरी लिस्ट

ऋतिक रोशन एशिया के सबसे सेक्सी मैन बन चुके हैं। ऋतिक पिछले 10 साल की लिस्ट में टॉप पर हैं।

50 SEXIEST ASIAN MEN IN THE WORLD 2019- India TV Hindi
50 SEXIEST ASIAN MEN IN THE WORLD 2019

मुंबई: एशिया के सबसे सेक्सी मैन की लिस्ट आ गई है, और इस बार भी इस लिस्ट में हैंडसम हंक एक्टर ऋतिक रोशन टॉप पर हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शाहिद कपूर हैं। एशिया के तीसरे सबसे सेक्सी मैन बने हैं विवियन डिसेना। चौथे नंबर पर हैं टाइगर श्रॉफ। पांचवे नंबर पर जायन मलिक हैं और छठें नंबर पर हर्षद चोपड़ा हैं। इस लिस्ट में 24वें नंबर पर एंट्री हुई है बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज की।

पिछले दस सालों के सबसे सेक्सी मैन की बात करें तो यहां भी ऋतिक रोशन टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर हैं जायन मलिक। अली जफर इस लिस्ट में तीसरे और चौथे नंबर पर हैं विवियन डिसेना। इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर सलमान खान हैं।

ऋतिक रोशन के टॉप पर आने पर उनके फैन्स काफी ज्यादा खुश हैं। सोशल मीडिया पर वे ऋतिक को बधाई दे रहे हैं।

Latest Bollywood News

Related Video