कोरोना महामारी के खतरनाक समय के बीच, दुनियाभर के कलाकार 3 मई, 2020 को एकसाथ आए और कोविड-19 राहत कोष हेतु धन जुटाने के लिए अपने घर से फंडरेज़र कॉन्सर्ट ‘I for India’ के लाइव मंच पर एकत्रित हुए। ऋतिक रोशन भी उन कलाकारों में से एक थे जो इस पहल का हिस्सा बने थे और इस विशेष अवसर पर अभिनेता पियानो की धुन पर गाना गाते हुए नज़र आये।
इस कार्यक्रम से जुड़े एक सूत्र ने साझा किया, “ऋतिक ने पियानो और सिंगिंग की प्रैक्टिस में 7 घंटे से अधिक का समय बिताया था। वह न तो एक पेशेवर गायक है और न ही पियानोवादक है लेकिन उन्होंने इस इवेंट में अतिरिक्त प्रयास डालते हुए खुद से ही पियानो नोट्स सीखे है।"
एक साथ पियानो बजाना और गाना, ऐसे किसी भी व्यक्ति के लिए आसान नहीं है जिसके लिए दोनों चीज़ नई हो, लेकिन ऋतिक ने इस परफॉर्मेंस के लिए कड़ी मेहनत की है। इस परोपकारी संगीत कार्यक्रम का उद्देश्य उन लोगों को ट्रिब्यूट देना था जो फ्रंटलाइन पर काम कर रहे हैं और ऑन-ग्राउंड राहत प्रयासों का समर्थन करने के लिए, फंडरेज़र कॉन्सर्ट से 100% आय इंडिया कोविड रिस्पांस फंड में प्रदान करना है।
इस लॉकडाउन के बीच, ऋतिक रोशन जिनके परिवार की रगों में संगीत बहता है, वह अपना काफी समय संगीत सीखने में व्यतीत करते हैं। अभिनेता ने सभी से दान देने के लिए भी आग्रह किया है।
I for India ने अबतक 52 करोड़ का फंड एकत्र कर लिया है। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है।
Latest Bollywood News
Related Video