ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्म वार की एक्शन सीन की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहते हैं।
ऋतिक रोशन- टाइगर श्रॉफ
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्म वार की एक्शन सीन की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। इस फिल्म की टीजर से लेकर अभी तक जितने भी पोस्टर रिलीज किये गए है सभी में दोनों स्टार हैरान कर देने वाले स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि अभी तक फिल्म से जुड़ी जो भी फोटो सोशल मीडिया पर आई लोगों ने काफी पसंद किया है। हाल ही में इस फिल्म की एक फोटो सामने आई है जिसमें बाइक से ऋतिक और टाइगर दोनों स्टार स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। जैसा कि इस फिल्म के पोस्टर को देखकर आप इतना तो अंदाजा लगा सकते हैं कि इसमें काफी एक्शन होने वाला है।
आपको बता दें कि यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। इस फिल्म में वाणी कपूर भी एक्शन करते हुए नजर आएंगी। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म का डायरेक्टशन डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने की है।