1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हुमा को क्यों लगता है कि अच्छे समय से ज्यादा बुरा समय है जरूरी

हुमा को क्यों लगता है कि अच्छे समय से ज्यादा बुरा समय है जरूरी

हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी तीन आगामी फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त हैं। हाल ही में हुमा ने जिन्दगी के उतार-चढ़ावों के बारे में काफी बातें की। उनका कहना है कि जीवन में बुरे समय का अनुभव अच्छे समय की तरह ही जरूरी होता है।

huma- India TV Hindi
huma

नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकार हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी तीन आगामी फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त हैं। हुमा फिलहाल फिल्म 'दोबारा', 'वायसराएज हाउस' और दक्षिण भारतीय फिल्म 'व्हाइट' में बिजी हैं। हाल ही में हुमा ने जिन्दगी के उतार-चढ़ावों के बारे में काफी बातें की। उनका कहना है कि जीवन में बुरे समय का अनुभव अच्छे समय की तरह ही जरूरी होता है, क्योंकि यह हमें कई महत्वपूर्ण सबक सिखाता है। हुमा ने कहा, "मुझे लगता है कि जीवन में बुरा वक्त भी काफी जरूरी होता है, शायद अच्छे समय से भी अधिक।"

इसे भी पढ़े:- लड़कियां खुद खरीदें अपने लिए आभूषण : हुमा

हुमा ने कहा, "जैसा कि कहा गया है कि जीतना जरूरी होता है, लेकिन हारना भी उतना ही जरूरी होता है। इससे आपको ऊंचाइयां छूने के लिए फिर से उठने और अधिक मेहनत से काम करने की सीख मिलती।" अभिनेत्री, बाटा के सबसे बड़े स्टोर के लांच के लिए दक्षिण भारतीय शहर बेंगलुरु में थी। ब्रिटिश अभिनेता ह्यूग बोनविले के साथ 'वायसराएज हाउस' में नजर आने वाली अभिनेत्री हुमा को विशिष्ट फैशन शैली के लिए जाना जाता है और उन्हें लगता है कि हर वक्त अच्छा लगना बेहद जरूरी है, ताकि आप युवा पीढ़ी के लिए एक सही उदाहरण तय कर सके। उन्होंने कहा, "लोकप्रिय रहने वाले व्यक्ति को हर कोई देखता है, चाहे आप इसे पसंद करे या नहीं। आपको अपने आप ही एक जिम्मेदारी का अहसास होता है।"

फैशन की तथाकथित हदें तय करने वालों (फैशन पुलिस) को भी हुमा गलत नहीं मानतीं। उनका कहना है कि पुलिस चाहे जैसी हो, हमें हद में रखने के लिए जरूरी होती है। फिर ऐसे लोग कहीं जाने वाले नहीं हैं, इसलिए इनसे डरने का क्या फायदा।

Latest Bollywood News