1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Hungama 2 Twitter Reaction: लोगों को कैसी लगी शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'हंगामा 2'

Hungama 2 Twitter Reaction: लोगों को कैसी लगी शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'हंगामा 2'

कॉमेडी फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी पर 23 जुलाई शाम 7:30 बजे से स्ट्रीम की जा रही है। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह फिल्म उनकी 2003 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हंगामा' का सीक्वल है।

Hungama 2, Shilpa Shetty, Paresh Rawal- India TV Hindi
Image Source : MOVIE POSTER Hungama 2 Twitter Reaction: लोगों को कैसी लगी शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'हंगामा 2'

2021 की मचअवेटेड हिंदी फिल्म हंगामा 2 आखिरकार रिलीज हो गई है। कॉमेडी फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी पर 23 जुलाई शाम 7:30 बजे से स्ट्रीम की जा रही है। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह फिल्म उनकी 2003 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हंगामा' का सीक्वल है।

हंगामा 2 में शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, मिजान जाफरी और प्रणिता सुभाष मुख्य भूमिकाओं में हैं। 14 साल के ब्रेक के बाद शिल्पा शेट्टी इस फिल्म से वापसी कर रही हैं।

हालांकि हंगामा 2 को लेकर लोग काफी उत्साहित थे, लेकिन शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी ने फिल्म की किस्मत को खतरे में डाल दिया है। रिलीज से पहले लोगों ने इसका बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। हालांकि, इन परिस्थितियों के बावजूद फिल्म रिलीज हुई थी। आइए देखते हैं कि रिलीज के पहले दिन ट्विटर पर लोग कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यहां देखें लोगों का रिएक्शन

खैर, अब तक फिल्म को दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। लेकिन जाहिर सी बात है कि लोग उस एंटरटेनमेंट फैक्टर को मिस कर रहे हैं जो 2003 हंगामा में मौजूद था।

 

Latest Bollywood News