1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैं कंगना की बहुत बड़ी फैन हूं, महिलाएं उनसे प्रेरित होती हैं: तमन्ना

मैं कंगना की बहुत बड़ी फैन हूं, महिलाएं उनसे प्रेरित होती हैं: तमन्ना

ऐक्ट्रेस तमन्ना भाटिया खुद को कंगना रानौत की बहुत बड़ी प्रशंसक मानती हैं और उनका कहना है कि फिल्म 'क्वीन' की अभिनेत्री कई महिलाओं की प्रेरणा बन चुकी हैं। तमन्ना ने कहा, ‘मैं कंगना की बहुत बड़ी फैन हूं। सभी जानते हैं कि वह वह एक शानदार ऐक्ट्रेस हैं।

Tamannah- India TV Hindi
Tamannah

मुंबई: ऐक्ट्रेस तमन्ना भाटिया खुद को कंगना रानौत की बहुत बड़ी प्रशंसक मानती हैं और उनका कहना है कि फिल्म 'क्वीन' की अभिनेत्री कई महिलाओं की प्रेरणा बन चुकी हैं। तमन्ना ने कहा, ‘मैं कंगना की बहुत बड़ी फैन हूं। सभी जानते हैं कि वह वह एक शानदार ऐक्ट्रेस हैं। एक महिला के तौर पर उन्होंने खुद पर बहुत काम किया है और कई महिलाओं की प्रेरणा बन गई हैं। फैशन के मामले में भी वह जिस तरह खुद को पेश करती हैं, वह जबर्दस्त है।’

सिनेमा से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हाल में फिल्म 'तूतक तूतक तूतिया' के टाइटल सॉन्ग को जारी करने के दौरान कंगना ने कहा था कि वह तमन्ना की बहुत बड़ी फैन हैं। तमन्ना ने बताया कि यह फिल्म 3 भाषाओं में बनी है, इसलिए फिल्म के एक-एक सीन की शूटिंग को 3 बार करना पड़ा और यह काफी चैलेंजिंग था। इस फिल्म में शाहरुख खान ने वॉइसओवर दिया है, इसके बारे में पूछे जाने पर तमन्ना ने कहा कि यह सब कुछ सोनू सूद की वजह से हुआ। उन्होंने कहा कि सोनू सूद की अच्छाइयों और उनके दोस्ताना रवैये के चलते उनके दोस्त शाहरुख खान इस फिल्म में कैमियो रोल करने के लिए तैयार हो गए।

‘तूतक तूतक तूतिया’ में शाहरुख खान, फराह खान, एमि जैक्सन और एशा गुप्ता जैसे बॉलीवुड स्टार्स ने गेस्ट रोल किए हैं। इस फिल्म को 3 भाषाओं में बनाया गया है और इसके निर्देशक विजय हैं। खास बात यह है कि यह सोनू सूद की पहली होम प्रॉडक्शन फिल्म है। ‘तूतक तूतक तूतिया’ 7 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News