A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आई फॉर इंडिया: आमिर खान और किरण राव ने मिलकर पुराने गानों को गाया

आई फॉर इंडिया: आमिर खान और किरण राव ने मिलकर पुराने गानों को गाया

आई फॉर इंडिया कॉन्सर्ट में आमिर और किरण के अलावा शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, वरुण धवन सहित कई कलाकारों ने हिस्सा लिया।

<p>आई फॉर इंडिया...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM आई फॉर इंडिया कॉन्सर्ट में आमिर खान और किरण राव ने गाया गाना

आई फॉर इंडिया कॉन्सर्ट में 85 भारतीयों और ग्लोबल स्टार्स ने एक प्लेटफॉर्म पर परफॉर्म कर फंड जुटाया। इससे घातक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में मदद की जाएगी। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने भी इसमें अपना योगदान दिया। उन्होंने फैंस के लिए क्लासिक सॉन्ग भी गाए।

आमिर खान और किरण राव ने लाइव कॉन्सर्ट में हिस्सा लेते हुए फैंस को उम्मीद से भरा संदेश भेजा। साथ ही किशोर कुमार का 'आ चल के तुझे' और राज कपूर का 'किसी की मुस्कुराहटों' गाना भी गाया।

आमिर खान ने कहा कि इस संकट की घड़ी में जरुरतंदों की मदद करना बेहद जरूरी है। साथ ही हमें उम्मीद नहीं खोनी है। वहीं, किरण ने कहा कि इस समय सभी को साथ मिलकर खड़ा होना चाहिए।

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। इसे फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। साथ ही लोगों से घरों में सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है।

Latest Bollywood News