मुंबई: फिल्मों में अपने रोल को लेकर काफी चूजी ऐक्ट्रेस इलियाना डी'क्रूज ने कहा कि वह कभी भी फिल्म में रोल पाने के लिए भीख नहीं मांगेंगी। इलियाना ने कहा, ‘मैं भाग्यशाली हूं कि बॉलीवुड में हूं। यहां महत्व मौकों का है। अगर आपको मौके मिलते हैं तो आप पर है कि आप उसका कैसा इस्तेमाल करते हैं। अगर आप सही हैं तो टिकेंगे और अगर नहीं हैं तो करियर खत्म।’
सिनेमा से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैंने अच्छा काम किया है और इसे मैं गर्व के साथ कह सकती हूं। मैं आज जो भी हूं, अपनी मेहनत की वजह से हूं। मैंने इसके लिए किसी से सहायता नहीं मांगी। मेरा आत्मसम्मान है। मैं रोल के लिए कभी भीख नहीं मांगूगी।’ फिल्म 'बर्फी' से करियर की शुरुआत करने वालीं इलियाना 'फटा पोस्टर निकला हीरो', 'रुस्तम' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
Ileana D'Cruz | PTI File Photo
इलियाना ने कहा, ‘मैं हमेशा से बेलाग बोलने वाली रही हूं। हाल में सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रही। मुझे लगता है कि यहां लोग मेरी सच्चाई देखेंगे क्योंकि यहां जो भी है वह मेरी तरफ से ही आता है। मुझे यह अच्छा लगता है क्योंकि मैं चाहती हूं लोग इस बात को समझें कि जिसे वे पर्दे पर देखते हैं, वह किरदार है और जिसे सोशल मीडिया पर देखते हैं वह मैं हूं।’ उन्होंने कहा, ‘लोग कई बार मुझे गलत समझते हैं लेकिन यह जीवन का हिस्सा है। मैं स्पष्ट और सीधा बोलने वाली हूं।’
Latest Bollywood News