नई दिल्ली: बॉलीवुड के सेलेब्रिटीज़ को हर साल आईफा का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार आईफा मलेशिया के कुआलालंपुर पहुंचा था। आईफा 2015 बॉलीवुड के लिए बहुत बड़ा इवेंट है और बॉलीवुड के सितारों की डांस परफोर्मेंस ने इसे और रोमांचक बनाया। बॉलीवुड के कुछ सितारों ने यहां पर अपनी आने वाली फिल्म का प्रदशन किया तो कुछ ने अपनी फिल्म के लिए अवार्ड जीते। अब आईफा जैसा रंगारंग कार्यक्रम हो तो बॉलीवुड सितारें खूबसूरती बिखेरने से पीछे कैसे हट सकते है। सभी अपने-अपने लिबाज़ में कमाल लग रहे थे लेकिन एक रंग जिसमें अधिकतर लोग रंगे नज़र आए वो था लाल रंग।
आइए आपको दिखाते है वो कौन से कलाकार है जिन्होंने लाल रंग से ग्रीन कार्पेट पर जल्वे बिखेरे।
Latest Bollywood News