मेड्रिड: 17वें इंटनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल (IIFA) में शनिवार रात बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और उनके प्रेमी रणवीर सिंह को 'पीकू' एवं 'बाजीराव मस्तानी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। चकाचौंध से भरपूर अवॉर्ड शो में संजय लीला भंसाली को 'बाजीराव मस्तानी' के लिए बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' को बेस्ट फिल्म चुना गया।IIFA अवॉर्ड शो के मुख्य आयोजन में तमाम हस्तियों ने अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा दिए। अवॉर्ड शो के मेजबान शाहिद कपूर एवं फरहान अख्तर रहे, जिन्होंने गधों पर बैठकर एंट्री ली जिसे देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक सका। सोनाक्षी सिन्हा, दीपिका पादुकोण एवं टाइगर श्रॉफ ने अपनी परफॉर्मेस से समारोह की शोभा और बढ़ा दी।IIFA 2016: मेड्रिड में लगा बॉलीवुड सितारों का मेला