A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द बिग बुल' से इलियाना डिक्रूज का लुक आया सामने

'द बिग बुल' से इलियाना डिक्रूज का लुक आया सामने

फिल्म 'द बिग बुल' से इलियाना डिक्रूज का पहला लुक सामने आया है। फिल्म में इलियाना के साथ अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

ileana D cruz- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/BACHCHAN इलियाना डिक्रूज

अभिषेक बच्चन की फिल्म द बिग बुल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में अभिषेक के साथ इलियाना डिक्रूज, निकिता दत्ता और सोहम शाह भी नज़र आएंगे। फिल्म से इलियाना डिक्रूज का पहला लुक सामने आया है। इलियाना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इलियाना डिक्रूज ने द बिग बुल से अपना लुक शेयर करते हुए लिखा-द बिग बुल की दुनिया का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित: वह आदमी जिसने सपनों को भारत को बेचा। द बिग बुल एक क्राइम ड्रामा है जिससे देश के वित्तीय ताने-बाने का जल्द ही खुलासा होगा।

द बिग बुल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट अभी बताई नहीं गई है। फिल्म की शूटिंग पूरी होना अभी बाकि है। फिल्म के निर्माता जल्द ही शूटिंग फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

पिछले साल टीम ने दिल्ली में एक प्रमुख शेड्यूल की शूटिंग की थी। फिल्म के निर्माताओं से जब आईएएनएस ने पूछा  क्या अधिक आउटस्टेशन शूट बाकी हैं, उन्होंने कहा, "कोई आउटस्टेशन शूट बाकी नहीं है, इसलिए हमें किसी भी आउटस्टेशन शूट को रद्द नहीं करना पड़ा। हमें आखिरी काम को खत्म करना होगा जिसे हम राज्य (महाराष्ट्र) के भीतर करने की योजना बना रहे थे।"

Latest Bollywood News