A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘रॉकस्टार’ और ‘तमाशा’ के बाद फिर रणबीर संग काम करना चाहते हैं इम्तियाज, लेकिन...

‘रॉकस्टार’ और ‘तमाशा’ के बाद फिर रणबीर संग काम करना चाहते हैं इम्तियाज, लेकिन...

इम्तियाज अली और अभिनेता रणबीर कपूर की जोड़ी जब भी पर्दे पर साथ आती है, हमेशा ही दर्शकों को कुछ खास देखने के लिए मिलता है। इनकी जोड़ी ‘रॉकस्टार’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्मों में साथ काम करते हुई नजर आ चुकी है। अब एक बार फिर रणबीर संग काम करने को लेकर...

ranbir- India TV Hindi
ranbir

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार इम्तियाज अली और अभिनेता रणबीर कपूर की जोड़ी जब भी पर्दे पर साथ आती है, हमेशा ही दर्शकों को कुछ खास देखने के लिए मिलता है। इनकी जोड़ी ‘रॉकस्टार’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्मों में साथ काम करते हुई नजर आ चुकी है, और इन दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। एक बार फिर रणबीर संग काम करने को लेकर इम्तियाज का कहना है कि वह अपने दोस्त रणबीर के साथ फिर से किसी फिल्म में काम करना चाहेंगे लेकिन इस समय उनके पास ऐसी कोई योजना नहीं है।

दरअसल ऐसी खबरें थी कि अभिनेता और निर्देशक दोनों एक तीसरी फिल्म में साथ काम करने के लिए योजना बना रहे हैं। हालांकि इम्तियाज ने बताया कि अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है। उन्होंने बताया, “मुझे उम्मीद है कि एक समय मैं रणबीर के साथ काम करूंगा। मैंने यह तय नहीं किया है कि मैं आगे क्या करूंगा, मैं अभी भी चीजों की रूपरेखा तय करने का प्रयास कर रहा हूं। मैं एक कहानी पर काम कर रहा हूं। और कहानी पूरी होने से पहले लोकप्रिय धारणा के विपरीत नायक का चयन नहीं किया जाता है।“

हालांकि उनके निर्देशन में बनी ‘जब हैरी मेट सेजल’ फिल्म दर्शकों का ध्यान अपनी और खींचने में असफल रही। इस फिल्म में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदारों में नजर आए थे। इस बारे में इम्तियाज ने कहा कि वह इस घटना से आगे बढ़ना चाहते हैं। (PM मोदी ने दिया अनुष्का शर्मा को स्वच्छता अभियान से जुड़ने का न्योता)

Latest Bollywood News