1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अधिकतर भारतीयों को समझ नहीं आता कटाक्ष:फराह खान

अधिकतर भारतीयों को समझ नहीं आता कटाक्ष:फराह खान

बॉलीवुड की नृत्य निर्देशिक और फिल्मकार फराह खान ने भारतीयों के बारें में कहा कि वह लोग कटाक्ष को नहीं समझते है।जिसके कारण वह भी इसकी शिकार हो चुकी हैं।

farah khan- India TV Hindi
farah khan

मुंबई:  बॉलीवुड की नृत्य निर्देशिक और फिल्मकार फराह खान ने भारतीयों के बारें में कहा कि वह लोग कटाक्ष को नहीं समझते है।जिसके कारण वह भी इसकी शिकार हो चुकी हैं।

आखिर किस बात को लेकर उत्सुक हैं फराह खान

फराह ने कहा, "मेरे लिए (बॉलीवुड में) जैसी हूं वैसा ही व्यवहार करना मुश्किल नहीं है, लेकिन अगले दिन जब मैं कोई लेख पढ़ती हूं, तो मैं मुश्किल में पड़ जाती हूं। मैं ज्यादातर मजाक कर रही होती हूं और कटाक्ष या मजाकिया लहजे में कुछ कह रही होती हूं, लेकिन लेख में वह सामने नहीं आता।"

फराह ने कहा, "यहां तक कि आपकी उन बातों को लेकर चर्चा होती है जो आपने कही भी नहीं होती..आपने जिस तरह कहा होता है, वह वैसे नहीं आता।"

उन्होंने कहा, "भारतीय कटाक्ष नहीं समझते..वे उसे गंभीरता से ले लेते हैं। इससे मुश्किल खड़ी हो जाती है। मेरे लिए दिखावा करना मुश्किल है।"

Latest Bollywood News