A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सामने आई ऐश्वर्या-अभिषेक के 21 करोड़ वाले घर की इनसाइड पिक्चर्स, फोटो देखकर आंखें चौंधिया जाएंगी

सामने आई ऐश्वर्या-अभिषेक के 21 करोड़ वाले घर की इनसाइड पिक्चर्स, फोटो देखकर आंखें चौंधिया जाएंगी

21 करोड़ की कीमत का यह फ्लैट साढ़े पांच हजार स्क्वायर फीट में बना है। यानी 38 हजार रुपए प्रति स्क्वायर फीट का ये फ्लैट है।

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan- India TV Hindi
Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan

नई दिल्ली: कई दिनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के नए घर की चर्चा हो रही है। 21 करोड़ की कीमत के इस घर को देखने के लिए तो हम भी उतावले थे। आखिरकार इस नए घर की तस्वीरें सामने आ गई हैं। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में ये घर है, जिसे ऐश और अभिषेक ने मिलकर साल 2015 में खरीदा था। 21 करोड़ की कीमत का यह फ्लैट साढ़े पांच हजार स्क्वायर फीट में बना है। यानी 38 हजार रुपए प्रति स्क्वायर फीट का ये फ्लैट है। इस घर को तलाटी एंड पंथकी असोसिएट्स ने डिजाइन किया है। खास बात यह है कि एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी इसी अपार्टमेंट में 35 करोड़ का एक घर बुक किया है।

ऐश्वर्या और अभिषेक फिलहाल अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा में रहते हैं। इसके अलावा भी अभिषेक और ऐश के पास वर्ली के एनी बेसेंट रोड पर स्काईलॉर्क टॉवर के 37वें फ्लोर पर एक घर है। इसके अलावा दुबई में भी पैलेशियल विला नाम का एक घर है। 

फिलहाल तो आप ऐश और अभिषेक के इस नए ठिकाने को देखिए, घर की तस्वीर देखकर आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी।

Latest Bollywood News