A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान की 'तलवार' 2 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी

इरफान खान की 'तलवार' 2 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी

मुंबई: आरुषी तलवार हत्या कांड पर आधारित इरफान खान और कोंकणा सेन शर्मा अभिनीत फिल्म 'तलवार' 2 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी। फिल्म का पहला पोस्टर शुक्रवार रात जारी किया गया। इस पोस्टर में जहां इरफान

इरफान खान की...- India TV Hindi
इरफान खान की 'तलवार' 2 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी

मुंबई: आरुषी तलवार हत्या कांड पर आधारित इरफान खान और कोंकणा सेन शर्मा अभिनीत फिल्म 'तलवार' 2 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी। फिल्म का पहला पोस्टर शुक्रवार रात जारी किया गया। इस पोस्टर में जहां इरफान काफी गंभीर लग रहे हैं, वहीं न्याय की देवी को आंखों पर पट्टी बांधे एक हाथ में तराजू और दूसरे में तलवार के साथ दर्शाया गया है।

फिल्म में प्रमुख किरदार निभा रही कोंकणा ने ट्विटर पर लिखा, "हमारी नई फिल्म 'तलवार' 2 अक्टूबर को प्रदर्शित हो रही है। यह रहा फिल्म का पहला पोस्टर।"

बॉलीवुड अभिनेता के के मेनन और अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'रहस्य' भी इसी साल प्रदर्शित हुई, जो आरुषी हत्या कांड से ही प्रेरित थी।

फिल्म 'तलवार' 14 साल की आरुषी तलवार और 45 साल के घरेलू नौकर हेमराज के सनसनीखेज हत्याकांड के इर्द-गिर्द घूमती है।

अगली स्लाइड में देखे फिल्म का पोस्टर:-

Latest Bollywood News