1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मदारी' के प्रचार के लिए इरफान खान पहुंचे जयपुर

'मदारी' के प्रचार के लिए इरफान खान पहुंचे जयपुर

'तलवार', 'जज्बा' और 'पीकू' जैसी फिल्मों से प्रशंसा हासिल करने वाले अभिनेता इरफान खान आगामी फिल्म 'मदारी' के प्रचार के लिए अपने गृहनगर में हैं। फिल्म के प्रवक्ता ने कहा, "इरफान के लिए 'मदारी' फिल्म काफी खास है और वह हर गली-नुक्कड़ में इसका प्रचार..

irrfan khan- India TV Hindi
irrfan khan

जयपुर: 'तलवार', 'जज्बा' और 'पीकू' जैसी फिल्मों से प्रशंसा हासिल करने वाले अभिनेता इरफान खान आगामी फिल्म 'मदारी' के प्रचार के लिए अपने गृहनगर में हैं। फिल्म के प्रवक्ता ने कहा, "इरफान के लिए 'मदारी' फिल्म काफी खास है और वह हर गली-नुक्कड़ में इसका प्रचार चाहते हैं।"

ये भी पढ़े-  रजनीकांत की ‘कबाली’ ने चुराया इरफान की ‘मदारी’ का पोस्टर

प्रवक्ता ने कहा कि इरफान गुलाबी शहर जयपुर के रहने वाले हैं और यहां अपनी फिल्म के प्रचार के लिए पहुंचे हैं। अभिनेता अपनी फिल्म के प्रचार के लिए किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रख रहे हैं।

'मदारी' की कहानी इरफान के चरित्र के आसपास घूमती है, जो अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए गृह मंत्री के बेटे का अपहरण कर लेता है और जिमी शेरगिल के नेतृत्व में अधिकारी उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं।

निशिकांत कामत निर्देशित फिल्म 'मदारी' 15 जुलाई को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News