A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान को हैं ये दुर्लभ बीमारी, सोशल मीडिया पर बोले- “मेरे लिए प्राथना करें”

इरफान खान को हैं ये दुर्लभ बीमारी, सोशल मीडिया पर बोले- “मेरे लिए प्राथना करें”

इरफान खान पिछले कुछ वक्त से अपनी तबीयत बिगड़ने के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी कारण फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने पिछले महीने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग रोकने की भी घोषणा की थी। लेकिन अब इरफान ने खुद अपनी बताया है कि वह एक दुर्लभ बीमारी से...

irrfan khan- India TV Hindi
irrfan khan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान पिछले कुछ वक्त से अपनी तबीयत बिगड़ने के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी कारण फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने पिछले महीने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग रोकने की भी घोषणा की थी। लेकिन अब इरफान ने खुद अपनी बताया है कि वह एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। बता दें कि भारद्वाज की फिल्म में एक बार फिर से इरफान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी दिखाई देने वाली है। फिल्मकार ने कहा था, "मैं कुछ महीनों तक अपनी फिल्म पर काम रोक रहा हूं क्योंकि मेरे दोनों प्रमुख कलाकार अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं से घिरे हैं। इरफान को पीलिया है।"

अब, इरफान ने अपनी इस दुर्लभ बीमारी के बारे में बताया और लोगों से अटकलें नहीं लगाने का अनुरोध किया। इरफान ने सोमवार को ट्वीट किया, "कभी-कभी आप जागते हैं और पाते हैं कि आपकी जिंदगी पूरी तरह से हिल चुकी है। बीते 15 दिन में मेरी जिंदगी सस्पेंस स्टोरी बन गई है। मुझे इसके बारे में अंदाजा भी नहीं था कि दुर्लभ कहानियों की तलाश करते-करते मुझे एक दुर्लभ बीमारी मिल जाएगी।"

उन्होंने कहा, "हालांकि मैंने कभी आशा का दामन नहीं छोड़ा और हमेशा अपने पसंद के लिए लड़ाई लड़ी और हमेशा लड़ूंगा। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं और हम सब फिलहाल इस बीमारी से निकलने के अच्छे रास्ते तलाश रहे हैं। इस कोशिश के दौरान कृपया अटकलें न लगाएं क्योंकि एक सप्ताह-दस दिन के भीतर मैं खुद ही आपके साथ अपनी कहानी शेयर करूंगा। तब तक मेरे लिए अच्छे की कामना करें।"

Latest Bollywood News