1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान चाहते हैं पंचम दा पर बने बायोपिक

इरफान चाहते हैं पंचम दा पर बने बायोपिक

इरफान खान फिल्मों में अपने दमदार किरदारों से दर्शकों का दिल जीतने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपनी हर भूमिका को यादगार बनाया है। इरफान ने हाल ही में कहा है कि दिग्गज संगीतकार आर.डी. बर्मन उर्फ पंचमदा पर एक बायोपिक बननी चाहिए।

irrfan- India TV Hindi
irrfan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मरादी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इरफान फिल्मों में अपने दमदार किरदारों से दर्शकों का दिल जीतने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपनी हर भूमिका को यादगार बनाया है। इरफान ने हाल ही में कहा है कि दिग्गज संगीतकार आर.डी. बर्मन उर्फ पंचमदा पर एक बायोपिक बननी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी भूमिका निभाने वाला अभिनेता खुशकिस्मत होगा। इरफान अपनी आने वाली फिल्म 'मदारी' के प्रचार के लिए गायन रियलिटी शो 'सा, रे, गा, मा, पा' में पहुंचे थे। उनसे पूछा गया कि आर.डी. बर्मन की बायोपिक के लिए कौन सा अभिनेता सही रहेगा? जवाब में उन्होंने कहा, "मैं यह कैसे कह सकता हूं? लेकिन उनके ऊपर एक बायोपिक यकीनन बनाई जानी चाहिए।"

इसे भी पढ़े:- 'मदारी' के प्रचार के लिए इरफान खान पहुंचे जयपुर

रजनीकांत की ‘कबाली’ ने चुराया इरफान की ‘मदारी’ का पोस्टर

उन्होंने कहा, "उनका सफर गजब का रहा। उनकी भूमिका निभाने वाला खुशकिस्मत शख्स और उनकी कहानी पेश करने वाला खुशनसीब निर्देशक कौन होगा।" कुछ दिन पहले एक संगीतपूर्ण कार्यक्रम के जरिए आर.डी.बर्मन की गायिका पत्नी आशा भोसले ने उनकी 77वीं जयंती मनाई थी।

इरफान फिलहाल अपनी फिल्म मदारी को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हैं। हालही में खबर आई है कि अपनी फिल्म के प्रचार के दौरान इरफान अब पटना का भी रुख करने वाले हैं। यहां वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलेंगे। इरफान यहां लालू प्रसाद यादव का इंटरव्यू लेते हुए नजर आएंगे। इरफान की फिल्म 'मदारी' 15 जुलाई को रिलीज सिनेमाघरों में हो रही है।

Latest Bollywood News