A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आरूषी हत्याकांड पर बनी इरफान खान की फिल्म 'तलवार' का ट्रेलर आउट

आरूषी हत्याकांड पर बनी इरफान खान की फिल्म 'तलवार' का ट्रेलर आउट

नई दिल्ली: आरूषी तलवार हत्याकांड पर बनी फिल्म 'तलवार' का ट्रेलर जारी हो चुका है। फिल्म में इरफान खान और कोंकणा सेन शर्मा को मुख्य किरदार में दिखाया गया है। यह हत्याकांड मई 2008 में

आरूषी हत्याकांड पर...- India TV Hindi
आरूषी हत्याकांड पर बनी इरफान खान की फिल्म 'तलवार' का ट्रेलर आउट

नई दिल्ली: आरूषी तलवार हत्याकांड पर बनी फिल्म 'तलवार' का ट्रेलर जारी हो चुका है। फिल्म में इरफान खान और कोंकणा सेन शर्मा को मुख्य किरदार में दिखाया गया है। यह हत्याकांड मई 2008 में उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुआ था। जिसमें 14 साल की लड़की आरूषी और 45 वर्ष के नौकर हेमराज की हत्या कर दी गई थी।

2 मीनट और 40 सेकेंड के इस ट्रेलर में कोंकणा सेन और नीरज कबी को आरूषी के माता-पिता के किरदार में दिखाया गया है जबकि इरफान खान इस केस के जांच अधिकारी के रूप में नजर आ रहे हैं।

अभिनेता इरफान खान ने ट्वीटर पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा "जिस दिन समय ने आंखें खोलीं... इंसाफ इंसाफ इंसाफ.... होगा !!!

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तब्बू को भी अह्म भूमिका में देखा जाएगा।

अगली स्लाइड में देखे फिल्म का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News