A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो क्या इलियाना डिक्रूज के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां? पति एंड्रयू ने शेयर की ऐसी तस्वीर

तो क्या इलियाना डिक्रूज के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां? पति एंड्रयू ने शेयर की ऐसी तस्वीर

इलियाना डिक्रूज ने अपनी एक्टिंग और शानदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। फैंस उनके स्टाइल को काफी फॉलो करते हैं, साथ ही फैंस उनसे जुड़ी हर चीज को जानने के लिए बेताब रहते हैं। हालांकि इलियाना को उन सितारों में से एक कहा जाता है जो अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर ही रखती हैं।

Ileana - India TV Hindi
Ileana

नई दिल्ली: बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी मानी अदाकारा इलियाना डिक्रूज ने अपनी एक्टिंग और शानदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। फैंस उनके स्टाइल को काफी फॉलो करते हैं, साथ ही फैंस उनसे जुड़ी हर चीज को जानने के लिए बेताब रहते हैं। हालांकि इलियाना को उन सितारों में से एक कहा जाता है जो अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर ही रखती हैं। वैसे तो वह अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड एंड्रयू नीबोन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती हैं, लेकिन पिछले ही दिनों खबर आई थी कि उन्होंने गुपचुप शादी कर ली है।

हालांकि इलियाना ने इन खबरों पर कोई भी प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है। लेकिन अब इलियाना के फैंस के लिए एक और गुड न्यूज सामने आ रही है। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि इलियाना और एंड्रयू के घर में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। दरअसल ऐसा इसलिए कहा जा रहा क्योंकि हाल ही में एंड्रयू ने इलियाना की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसमें वह बाथटब में लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "एक तरह से, कुछ अच्छा पल अकेले बिताते हुए।" इसके बाद से ही कहा जा रहा है कि एंड्रयू ने अपनी आने वाली खुशी के बारे में जानकारी दी है।

वहीं दूसरी ओर इलियाना को पिछले कुछ समय से काफी अलग अंदाज में देखा जा रहा है। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पोर्ट किया गया था, जहां वह अपना बेबी बंप छुपाती हुई दिख रही थीं। अक्सर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं इलियाना को अपनी पिछली फिल्म 'रेड' के प्रमोशन के दौरान काफी ढ़ीली और लंबी ड्रेस में देखा गया था।

Ileana

Latest Bollywood News